इंडियन पीपल्स अधिकार पार्टी मध्य प्रदेश में 230 सीटों पर चुनाव लड़कर नई सरकार बनाएगी



इंडियन पीपल्स अधिकार पार्टी मध्य प्रदेश में 230 सीटों पर चुनाव लड़कर नई सरकार बनाएगी

दिनेश यादव की रिपोर्ट

 

मैहर।इंडियन पीपल्स अधिकार पार्टी भारतीय राजनीति को एक नई दिशा देने को अग्रसर है इस मौके पर इंडियन पीपल्स अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम तिवारी ने कहा हम देश प्रदेश के भाजपा सरकार द्वारा मध्यम वर्ग व्यापारी वर्ग एवं पिछड़े वर्ग का जो आर्थिक एवं राजनीतिक शोषण किया रहा है उसके सख्त खिलाफ है और इस अंधी बहरी सरकार से अपना हक छीनने राजनीतिक गलियारे में आए हैं ताकि प्रदेश के हर हाथ में काम और हर घर में आर्थिक खुशहाली हो यही हमारा संकल्प है मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 230 विधानसभा सीटों पर नए ईमानदार उम्मीदवारों को अवसर देकर और मध्य प्रदेश की जनता से जनादेश लेकर नई सरकार बनाएंगे और नागरिकों की समस्याओं का निराकरण कर नए मध्य प्रदेश के निर्माण के आधारशिला रखेंगे।

 

पंडित पुरुषोत्तम तिवारी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि आज मतदाताओं को यह समझना होगा कि महंगाई का बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के सवालों से भागने वाली केंद्र व प्रदेश सरकार जनता को असल मुद्दों से भटकती है उन्हें ऊंच– नीच हिंदू –मुसलमान इंडिया– पाकिस्तान जैसे नफरत की विवादों में उलझाए रखती है और ताकि वह जनता का हक मारते हुए उनका शोषण कर सके। इसी को ध्यान में रखकर इंडियन पीपल्स अधिकार पार्टी घोषणा करती है की सबसे पहले मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा कराई जाएगी जो कानून दशकों और सदियों पुराने हो गए हैं उन्हें संवैधानिक दायरे में हटाया जाएगा केवल वही कानून लागू होंगे जो जनहित के होंगे।

 

इंडियन पीपल्स अधिकार पार्टी एक राजनीतिक दल होते हुए भी सामाजिक जिम्मेदारों के लिए प्रतिबंध है जिसकी माल भावना से सबसे निचले सब के जो भी राजनीति से जोड़ने का संकल्प है ताकि हर वर्ग और समाज का अंतिम व्यक्ति भी खुद को पराया ना समझे भारत के हर नागरिक को राजनीति से जुड़ने चाहिए ताकि मुट्ठी भर लोग विधानसभा और संसद में बैठकर इस देश की जनता के बारे में मनमाना फैसला ना ले युवाओं को विशेष रूप से राजनीति में अवसर देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

 

आज मध्य प्रदेश में 40 लाख से अधिक बेरोजगार हैं जिनके भविष्य के निर्माण के लिए भारतीय जनता पार्टी की दो दशकों की सरकार ने कोई कार्य नहीं किया 1978 के बाद बेरोजगारी की दर सबसे अधिक 2022 से 2023 में बनी हुई है भाजपा व कांग्रेस के नेताओं और उनके रिश्तेदारों के भोपाल में संचालित 375 फर्जी नर्सिंग कॉलेज द्वारा बच्चों को बिना पढ़ाई और प्रशिक्षण के डिग्रियां बताकर उनके भविष्य के साथ-साथ प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया गया यह हमारे लिए दुर्भाग्य का विषय है कि सबका साथ सबका विकास की माला जपने वाली भाजपा की नीतियों एवं योजनाओं से जहां बेरोजगारी कम होना चाहिए थी वह आज 45 वर्षों के चरम पर है मध्य प्रदेश का भविष्य कहे जाने वाले युवा आज दर-दर भटकने को मजबूर है जिससे समाज में वह मनुष्यता और अशांति का वातावरण निर्मित है आज मध्य प्रदेश में रोजगार ही सबसे बड़ी समस्या है इंडियन पीपल्स अधिकार पार्टी मध्य प्रदेश के युवाओं को गारंटी रोजगार देगी और रोजगार मिलने तक ससम्मान जीने का अधिकार देगी। आज मध्य प्रदेश के 51% युवा मतदाता मध्य प्रदेश में परिवर्तन के लिए कृत संकल्पित हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव में यह परिवर्तन होकर रहेगा नए मध्य प्रदेश के लिए युवाओं की नई सरकार बनेगी।

 

मध्य प्रदेश में परिवर्तन के लिए 12 सबसे अधिक पुरुषों ने एवं 573 महिलाओं ने तथा मुस्लिम समुदाय के 361 लोगों ने जैन समाज के 640 लोगों ने एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के 97 विधानसभा पर चुनाव लड़ने के लिए इंडियन पीपल्स अधिकार पार्टी ने टिकट की मांग की है इस पर पार्टी विचार कर रही है एवं शीघ्र ही योग्य उम्मीदवारों को टिकट वितरण का कार्य करेगी इतनी बड़ी संख्या में लोगों के द्वारा इंडियन पीपल्स अधिकार पार्टी के माध्यम से चुनाव लड़ने की इच्छा प्रकट करना परिवर्तन को प्रदर्शित करता है और भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस की परिवार बाद राजनीति जिसमें एक ही परिवार के सदस्यों को टिकट मिलते रहने से कार्यकर्ताओं में व्यापक असंतोष व्याप्त है जिसकी परिणीति यह है कि लोगों के द्वारा नए राजनीतिक दल को अपना भरोसेमंद विकल्प मानकर अपना राजनीतिक भविष्य सुरक्षित करने आगे  रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post